जिला परिवहन पदाधिकारी ने यात्री वाहनों का किया जांच

Manbhum Updates
1 Min Read

जिला परिवहन पदाधिकारी ने यात्री वाहनों का किया जांच


सरायकेला, 16 सितंबर : सरायकेला खरसावां जिला परिवहन पदाधिकारी गिरिजा शंकर महतो के नेतृत्व में मंगलवार को जिला क्षेत्र में परिचालित सार्वजनिक परिवहन वाहनों विशेषकर सवारी बसों का निरीक्षण व जांच किया गया। निरीक्षण के क्रम में वैसे वाहन जो अपनी निर्धारित बैठने की क्षमता से अधिक यात्रियों को लेकर परिचालित हो रहे थे, उनके विरुद्ध मोटरयान अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत कानूनी कार्रवाई की गई। साथ ही, जिन ऑटो एवं बसों का परिचालन बिना परमिट के किया जा रहा था, उनके विरुद्ध भी दंडात्मक कार्रवाई की गई।

जिला परिवहन पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि सभी सार्वजनिक परिवहन वाहनों के लिए वैध कागजात रखना अनिवार्य है। साथ ही, राज्य परिवहन प्राधिकार/क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार द्वारा निर्गत मार्गीय /सवारी परमिट प्राप्त किए बिना किसी भी वाहन का परिचालन दंडनीय अपराध की श्रेणी में आता है।

Share This Article