धुमधाम से मना सरहुल, पोड़का में उत्साह का माहौल

Manbhum Updates
1 Min Read

चांडिल, 27 मार्च : चांडिल प्रखंड के पोड़का में शुक्रवार को प्रकृति और आदिवासी संस्कृति के महान पर्व सरहुल महापर्व पूरे हर्षोल्लास और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया। सुबह से ही गांव में पूजा-अर्चना और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम देखी जा रही है।

सरहुल पर्व के अवसर पर गांव के सरना स्थल में पाहन द्वारा विधिवत पूजा संपन्न कराई गई, जहां साल वृक्ष की पूजा कर प्रकृति और पर्यावरण की समृद्धि की कामना की गई। इस दौरान ग्रामीणों ने अच्छी फसल, सुख-समृद्धि और समाज की खुशहाली के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई।

पूजा के उपरांत पारंपरिक नृत्य-गीतों का आयोजन हुआ, जिसमें युवक-युवतियां पारंपरिक वेशभूषा में मांदर की थाप पर झूमते नजर आए। पूरे गांव में उत्सव जैसा माहौल बना हुआ है और लोग एक-दूसरे को सरहुल की बधाई दे रहे हैं।

ग्रामीणों ने बताया कि सरहुल सिर्फ एक पर्व नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति आस्था और आदिवासी संस्कृति की पहचान का प्रतीक है, जिसे हर वर्ष पूरे उत्साह के साथ मनाया जाता है।
इस अवसर पर गांव के बुजुर्ग, युवा और बच्चे सभी बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं, जिससे सामाजिक एकता और सांस्कृतिक विरासत को मजबूती मिल रही है।

Share This Article