सरायकेला-खरसावां में सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान, जरूरतमंदों के बीच बांटे गए हेलमेट

MANBHUM UPDATES
1 Min Read

सरायकेला-खरसावां में सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान, जरूरतमंदों के बीच बांटे गए हेलमेट

सरायकेला, 12 सितम्बर : जिले में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से शुक्रवार को जिला परिवहन पदाधिकारी गिरिजा शंकर महतो के नेतृत्व में टोल रोड कांड्रा एवं सिनी में विशेष जागरूकता सह अभियान चलाया गया।

इस दौरान परिवहन पदाधिकारी ने दोपहिया वाहन चालकों को अनिवार्य रूप से हेलमेट तथा चारपहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट का प्रयोग करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकना केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि हर नागरिक को सड़क सुरक्षा के प्रति सजग रहना चाहिए।

अभियान के तहत जरूरतमंद लोगों के बीच हेलमेट का वितरण भी किया गया। साथ ही दोपहिया वाहन चालक और सह-यात्री दोनों को हेलमेट पहनने की हिदायत दी गई।

इसके अलावा ऑटो चालकों को मान्य परमिट, बीमा, चालक अनुज्ञप्ति के साथ ही परिचालन करने और विभाग द्वारा निर्धारित ड्रेस कोड का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

Share This Article