चांडिल : दलमा तराई क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म मामले में चाइल्ड लाइन व वेलफेयर कमिटी ने लिया संज्ञान
चांडिल, 09 सितंबर : सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र अंतर्गत दलमा तराई इलाके से सामने आए नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में अब चाइल्ड लाइन, सरायकेला तथा चाइल्ड वेलफेयर कमिटी, जमशेदपुर ने संज्ञान लिया है। दोनों ही टीम आज अस्पताल पहुंचा और पीड़िता से मुलाकात की। चाइल्ड लाइन तथा वेलफेयर कमिटी के सदस्यों ने पीड़िता की मानसिक स्थिति को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए डॉक्टरों से उचित इलाज करने को कहा है। वहीं, मुआवजा एवं अन्य सरकारी सुविधाएं पीड़िता को देने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
चाइल्ड वेलफेयर कमिटी के सदस्य पद्मा गोराई तथा महावीर महतो ने पीड़िता के परिजनों से भी मुलाकात की एवं हर संभव सहयोग करने की बात कही। उन्होंने पीड़िता एवं उसके परिजनों का हौसला बढ़ाया। वहीं, पीड़िता को न्याय दिलाने में सहयोग करने का भरोसा दिया है।