चांडिल 10TH MILE STONE होटल गोलीकांड : प्रत्यक्षदर्शियों के साथ पुलिस ने क्राइम सीन किया रिक्रिएट

MANBHUM UPDATES
2 Min Read

चांडिल 10TH MILE STONE होटल गोलीकांड : प्रत्यक्षदर्शियों के साथ पुलिस ने क्राइम सीन किया रिक्रिएट

चांडिल, 24 अगस्त : सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र अंतर्गत टाटा-रांची राष्ट्रीय राजमार्ग पर आसनबनी स्थित होटल 10th Mile Stone में हुए गोलीकांड की जांच तेज हो गई है। घटना के बाद एसपी मनोज स्वर्गियारी स्वयं घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे मामले की गहनता से जांच की।

एसपी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधिकारियों को अलग-अलग बिंदुओं पर जांच की जिम्मेदारी सौंपी है। पुलिस अब घटना के हर पहलू को समझने के लिए घटनास्थल पर क्राइम सीन रिक्रिएट कर रही है।

पुलिस ने घटना के समय होटल में मौजूद ग्राहकों और कर्मचारियों को घटनास्थल पर बुलाकर उनके सामने पूरे घटनाक्रम को दोहराया। प्रत्यक्षदर्शियों से यह जानने का प्रयास किया जा रहा है कि गोलीबारी के समय कौन कहां मौजूद था, हमलावर किस दिशा से आए और घटना के बाद किस रास्ते से फरार हुए।

इसके अलावा पुलिस होटल स्टाफ और अन्य ग्राहकों से अलग-अलग पूछताछ कर रही है। प्रत्यक्षदर्शियों से अपराधियों के हुलिए, उनकी गतिविधियों और घटना से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां जुटाई जा रही हैं।

पुलिस का प्रयास है कि क्राइम सीन रिक्रिएशन और प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों के आधार पर घटना की पूरी कड़ी को जोड़ा जा सके और गोलीकांड के पीछे के कारण तथा इसमें शामिल अपराधियों तक पहुंचा जा सके।

Share This Article