बैठक में भाईचारा और सौहार्दपूर्ण तरीके से त्योहार मनाने का लिया निर्णय

MANBHUM UPDATES
1 Min Read

बैठक में भाईचारा और सौहार्दपूर्ण तरीके से त्योहार मनाने का लिया निर्णय

चांडिल, 02 सितंबर : सरायकेला-खरसावां जिले के तिरुलडीह थाना परिसर में मंगलवार को ईद-मिलाद-उन-नबी त्योहार को लेकर बैठक हुई। बताया गया कि ईद-मिलाद-उन-नबी त्योहार 05 सितंबर को है। बैठक में त्योहार के दौरान शांति, सुरक्षा और विधि-व्यवस्था से संबंधित विषयों पर विशेष चर्चा की गई। इस अवसर पर तिरुलडीह एवं चौड़ा अंजुमन कमेटि के लोग शामिल हुए। सभी ने शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण तरीके से त्योहार मनाने पर सहमत हुए। इसकी जानकारी देते हुए तिरुलडीह थाना प्रभारी अविनाश कुमार ने बताया कि उपस्थित लोगों ने बताया कि पूर्व की भांति इस वर्ष भी भाईचारा और सौहार्दपूर्ण तरीके से त्योहार मनाया जाएगा।

वहीं थाना प्रभारी ने कहा कि त्योहारों के दौरान अगर किसी प्रकार की सूचना और अन्य जानकारी किसी को मिलती हे तो वे सीधे इसकी जानकारी पुलिस को दें। बगैर किसी पुख्ता प्रमाण के किसी भी प्राकर का अपवाह ना फैलाएं। मौके पर बड़ी संख्या में गणमान्य उपस्थित थे।

Share This Article