चांडिल स्वास्थ्य इकाई में रेलवे लाभार्थियों के लिए कल स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित

MANBHUM UPDATES
1 Min Read

चांडिल स्वास्थ्य इकाई में रेलवे लाभार्थियों के लिए कल स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित

चांडिल, 28 अगस्त : साउथ ईस्टर्न रेलवे की ओर से रेलवे कर्मचारियों और उनके आश्रितों के लिए चांडिल स्टेशन स्थित स्वास्थ्य इकाई में बहुउद्देश्यीय स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर 29 अगस्त, शुक्रवार को सुबह 9:30 से दोपहर 2:00 बजे तक चलेगा।

शिविर में मरीजों के स्वास्थ्य की जांच के लिए कई विशेषज्ञ चिकित्सक मौजूद रहेंगे। इनमें डॉ. संतोष कुजूर, डॉ. हरिप्रसाद, डॉ. रूमी उरांव, डॉ. रेणु कुमारी, डॉ. बप्पादित्य विश्वास, डॉ. चंदन प्रसाद हेला, डॉ. गौरांग मांझी और डॉ. शौरभ डे शामिल हैं।

डॉक्टरों द्वारा मरीजों की स्वास्थ्य जांच के उपरांत आवश्यक दवाइयाँ भी उपलब्ध कराई जाएँगी। रेलवे प्रशासन ने सभी लाभार्थियों से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ अवश्य उठाएँ।

Share This Article