अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफीजुल हसन अस्पताल में भर्ती, मुख्यमंत्री पहुँचे हाल जानने

राँची, 28 अगस्त : झारखंड सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री एवं मधुपुर विधायक हफीजुल हसन की तबीयत गुरुवार को अचानक बिगड़ गई। उन्हें तत्काल राँची के पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मंत्री के स्वास्थ्य की जानकारी लेने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन स्वयं अस्पताल पहुँचे। इस दौरान उनके साथ कैबिनेट सहयोगी डॉक्टर इरफान अंसारी, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की और मंत्री संजय यादव समेत कई नेता भी मौजूद रहे। सभी ने मंत्री के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
उल्लेखनीय है कि जुलाई माह में हफीजुल हसन की हार्ट सर्जरी दिल्ली के मेदांता अस्पताल में हुई थी।



