अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलटा ट्रक, एनएच का एक और स्ट्रीट लाइट गिरा

MANBHUM UPDATES
2 Min Read

अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलटा ट्रक, एनएच का एक और स्ट्रीट लाइट गिरा

चांडिल, 28 अगस्त : टाटा-रांची राष्ट्रीय राजमार्ग पर चौका थाना क्षेत्र के चौका ओवर ब्रिज पर गुरुवार को अहले सुबह एक ट्रक अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलट गया। ओवर ब्रिज के चावलीबासा छोर पर रांची की ओर से जमशेदपुर की ओर एक कंपनी का सामान ले कर जा रहा ट्रक ओवर ब्रिज पर चढ़ने के दौरान ही अनियंत्रित हो गया। चालक के नियंत्रण से बाहर आने के कारण ट्रक बीच सड़क पर ही पलट गया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही चौका थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। सड़क के इस लाइन पर धीरे-धीरे वाहनों को पार कराया जा रहा था। सुबह हाइड्रा मंगा कर पुलिस दुर्घटना का स्थान को उठाकर थाना ले गई। दुर्घटना में ट्रक का चालक और खलासी घायल हो गए हैं।

एनएच पर हुई दुर्घटना में दुर्घटनाग्रस्त ट्रक की चपेट में सड़क पर लगा एक स्ट्रीट लाइट भी आ गया। ओवर ब्रिज पर हुई दुर्घटना में अब तक पांच स्ट्रेट लाइट के खंभे उखड़ चुके हैं। करीब डेढ़ साल पहले उखड़ी स्ट्रीट लाइट के खंभे को अब तक एनएचएआई द्वारा नहीं लगाया गया है। ओवर ब्रिज के चावलीबासा छोर पर शुरुआत के दो स्ट्रीट लाइट दुर्घटना के शिकार हो चुके हैं। वहीं चौका की ओर तीन स्ट्रीट लाइट के खंभे उखड़े है। दुर्घटना में सड़क पर सुरक्षा के दृष्टिकोण से लगाए गए साईनेज भी उखड़ गए हैं जिसे एनएचएआई द्वारा अब तक नहीं लगाया गया है।

Share This Article