हरिश्चंद्र विद्या मंदिर कांड्रा में सरायकेला खरसावां जिला योगासन प्रतियोगिता आयोजित

कांड्रा, 24 अगस्त : सरायकेला-खरसावां जिले के कांड्रा स्थित हरिश्चंद्र विद्या मंदिर में रविवार को सरायकेला-खरसावां जिला स्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि झारखंड राज्य योगासना संघ के महिला राज्य प्रभारी सुधा झा, सरायकेला जिला ओलंपिक संघ के सचिव सिकंदर महतो, पूर्व जिला प्रभारी भारत स्वाभिमान, सह जिला योगासन खेल संघ सरायकेला के उपाध्यक्ष नंद किशोर झा, महिला पतंजलि योग समिति सह जिला योगासन खेल संघ सरायकेला के कोषाध्यक्ष रूबी कुमारी, हरिश्चंद्र विद्या मंदिर के प्रधानाध्यक संजय कुमार, जिला योगासन खेल संघ के अध्यक्ष आनंद महतो, सचिव रेंजर सिंह सरदार, संयुक्त सचिव प्रेमाशिष महतो ने संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया।
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होंगे विजेता
मौके पर उपस्थित झारखंड योगासना खेल संघ के महिला राज्य प्रभारी सुधा झा ने संबोधित करते हुए कहा सभी उम्र के लोगों को योग को अपनाना चाहिए। वर्तमान समय में स्वामी रामदेव और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयास के बदौलत समस्त विश्व योग को अपना रहा हैं। मौके पर उपस्थित जिला ओलंपिक संघ के सचिव सिकंदर महतो ने कहा कि योगासन खेल को भारतीय ओलंपिक संघ से मान्यता मिल गई है। बहुत जल्द विश्व ओलंपिक में भी योगासन खेल शामिल होगा। इसलिए अधिक से अधिक बच्चों को योगासन प्रतियोगिता में भाग लेना चाहिए। मौके पर कई अन्य लोगों ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। प्रतियोगिता के समापन में जिला योगासन संघ के सचिव रेंजर सिंह सरदार ने संबोधित करते हुए कहा कि सभी विजेता खिलाड़ी राज्य स्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
ये रहे प्रतियोगिता के विजेता
प्रतियोगिता में कुल 3 आयु वर्ग के कुल 10 इवेंट का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 70 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। विजेताओं में सब जुनियर बालक वर्ग के ट्रेडीशनल इवेंट में प्रथम प्रवीण कुमार महतो, द्वितीय श्याम दास, तृतीय रोहित प्रकाशार्य ने हासिल किया। वहीं बालिका सब जूनियर ट्रेडिशनल इवेंट में मामणि महतो ने प्रथम, अंजलि माहली और अनाया अग्रवाल संयुक्त रूप से द्वितीय और सविता सिंह मुंडा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सब जूनियर बालक आर्टिस्टिक प्रतियोगिता में नितेश महतो ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सब जूनियर बैक बैंडिंग व्यक्तिगत प्रतियोगिता में प्रथम स्थान मामणि महतो ने एवं महिला वर्ग के ट्रेडीशनल इवेंट में पिंकी कुमारी ने प्रथम स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में प्रतियोगिता में मुख्य जज शिखा शर्मा के नेतृत्व में आनंद महतो, सुमन सिंह, रेंजर सिंह सरदार, प्रेमाशिष महतो ने निर्णायक का दायित्व का निर्वहन किया।



