रांची में दो करोड़ रुपये के जाली नोट बरामद, दो गिरफ्तार

रांची, 23 अगस्त : पुलिस ने जाली नोटों का बड़ा खेप बरामद करने के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही जाली नोटों के कारोबार करने वाले बड़े रैकेट का भंडाफोड़ होने का अनुमान लगाया जा रहा है। नोट बंदी के बाद झारखंड में पहली बार इतनी बड़ी राशि में जाली नोट बरामद किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने रांची मेंं दो करोड़ के जाली नोट बरामद किया है। इसके साथ ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो लोगों को भी गिरफ्तार किया है। पटना से रांची आने वाली बस से तीन बक्से में भर कर जाली नोटों को लाया जा रहा था। डीआईजी सह रांची के एसएसपी चंदन सिन्हा को जाली नोट रांची लाए जाने की सूचना मिली थी। उन्होंने मिली सूचना पर त्वरीत कर्रवाई करते हुए कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय के नेतृत्व में टीम गठित कर छापामारी करने का निर्देश दिया
पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर गठित टीम ने कार्रवाई करते हुए सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के न्यू मार्केट स्थित बस स्टैंड में खड़ी एक बस में छापामारी कर बक्से में बंद जाली नोटों के बड़ी खेप को बरामद किया। तीन बक्से में बंद दो करोड़ के जाली नोट हैं। संभावना जताई जा रही है कि सभी जाली नोटों को झारखंड के विभिन्न स्थानों में चलाने की योजना थी। पुलिस मामले की गहराई से जांच करना शंरू कर दिया है। दो लोगों की गिरफ्तार के बाद कयास लगाया जा रहा है कि इसम मामले में जाली नोटों का कारोबार करने वाले बड़े रैकेट का पर्दाफाश होने की संभावना है।


