जयालक्ष्मी नाट्य कला मंदिरम के पूर्व मुख्य संरक्षक को दी गई श्रद्धांजलि

MANBHUM UPDATES
2 Min Read

जयालक्ष्मी नाट्य कला मंदिरम के पूर्व मुख्य संरक्षक को दी गई श्रद्धांजलि

जमशेदपुर, 19 अगस्त : जयालक्ष्मी नाट्य कला मंदिरम में दिवंगत गोविंद माधव शरण को काशीडीह सेंटर में कलाकार, शिक्षक, गणमान्य और उनके बच्चों के संग श्रद्धांजलि अर्पित की गई। संस्था के अध्यक्ष, ट्रस्टी, लेखक, और निर्देशक ने बताया कि सचमुच आज ऐसे ही अधिकारियों की आवश्यकता है जिन्होंने अपने पद पर रहते हुए अपने पद की गरिमा बनाए रखी। जब भी उनके पास कोई किसी कार्य को लेकर गया चाहे वे अर्बन सर्विसेज में हो या फिर जीएम ऑफिस में बहुत ही आदर के साथ वे अपने चैंबर में बिठाते और उनकी बातों को सुनते थे। उनका समाधान बताते या फिर स्वयं हल कर देते थे। उनकी मुस्कान और शालीनता देखते ही बनती थी। उन्होंने जमशेदपुर थिएटर एसोसिएशन (जे टी ए) की स्थापना की। रंगकर्म को बढ़ावा दिया। उनकी स्पीच सचमुच शिक्षा प्रद होती थी। बलराम पारवे ट्रस्टी, रंगकर्मी ने कहा कि वर्तमान समय में उनके जैसे अधिकारियों की आवश्यकता है। सचमुच आज हम टाटा स्टील की भूरी भूरी प्रशंसा करेंगे जिन्होंने आज भी इस तरह के अधिकारियों को सामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए चयनित किया हैं। वे हमेशा हमारे बीच रहेंगे।

एक मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा शांति हेतु प्रार्थना की गई। मौके पर रौशनी, राजेश, रिया, पुष्पा, पवन, निरंजन, सहित कई कलाकार उपस्थित थे।

Share This Article