राष्ट्रव्यापी जागरूकता कार्यक्रम के तहत रांची के मोराबादी में हुआ वाॅकथान

Manbhum Updates
2 Min Read

राष्ट्रव्यापी जागरूकता कार्यक्रम के तहत रांची के मोरहाबादी में हुआ वाॅकथान

रांची, 16 अगस्त : नशीली दावाओं के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के विरुद्ध केंद्रीय गृहमंत्री के निर्देशानुसार 15-16 अगस्त को दो दिवसीय राष्ट्रव्यापी जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसके अंतर्गत नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो रांची जोनल यूनिट के अधिकारियों एवं कार्मिकों द्वारा भी अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की ओर से युवाओं के साथ मिलकर लोगों में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से मोरहाबादी के ऑक्सीजन पार्क से वॉकथान किया गया, जो पूरे मोराबादी क्षेत्र में आम जनों को नशे के विरुद्ध जागरूक करने का कार्य किया।

शनिवार की सुबह वॉकथान की समाप्ति संबोधन में राकेश गोस्वामी ने एनसीबी के मानस हेल्पलाइन नंबर 1933 के बारे में युवाओं को जानकारी देते हुए बताया कि इस नंबर पर 24 घंटे कभी भी कॉल करके सूचना साझा किया जा सकता है। साथ ही नारकोटिक ड्रग से संबंधित कोई भी जानकारी प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि ड्रग के लत से ग्रस्त के आम जीवन में वापस आने संबंधी उचित परामर्श भी प्राप्त कर सकते हैं। दी गई कोई भी सूचना पूरी तरह सुरक्षित और सूचनादाता की पहचान गोपनीय रखी जाती है। एनसीबी ने युवाओं से आह्वन किया कि विभिन्न सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थायें और संगठन एक युद्ध नशा के विरुद्ध लड़ रही है। इसमें सभी अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें और नशामुक्त भारत के सपना को साकार करें।

Share This Article