मंत्री रामदास सोरेन को लेकर आया बड़ा अपडेट

मानभूम अपडेट्स,डेस्क , 11 अगस्त : झारखंड के स्कूली शिक्षा एवं निबंधन विभाग के मंत्री रामदास सोरेन की शारिरिक अवस्था को लेकर ताज़ा स्वास्थ्य अपडेट सामने आया है। झामुमो केंद्रीय प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने बताया कि मंत्री सोरेन का इलाज कर रही चिकित्सकों की टीम के संयोजक डॉ. के. एन. सिंह से उन्हें विस्तृत जानकारी मिली है।
डॉ. सिंह के अनुसार, पिछली चिकित्सा बैठक के बाद जो मेडिकल जांचें की गई थीं, उनकी रिपोर्ट में यह स्पष्ट हुआ है कि मस्तिष्क में हुए रक्तस्राव के कारण मंत्री सोरेन की स्थिति अभी भी गंभीर है, हालांकि फिलहाल वह स्थिर हैं। शरीर के अन्य सभी वाइटल पैरामीटर्स सामान्य पाए गए हैं। चिकित्सकीय परामर्श के अनुसार, फिलहाल मंत्री सोरेन को लाइफ सपोर्ट पर रखा गया है और विशेषज्ञों की टीमें लगातार उनके स्वास्थ्य की पल-पल निगरानी कर रही हैं।
कुणाल षाड़ंगी ने प्रभु जगन्नाथ से प्रार्थना करते हुए कहा, “हम सब चाहते हैं कि मंत्री जी जल्द स्वस्थ होकर अपने सेवाकार्य में लौटें।”



