तेज रफ्तार बाइक ने स्कूटी सवार को मारी टक्कर, तीन घायल

MANBHUM UPDATES
1 Min Read

तेज रफ्तार बाइक ने स्कूटी सवार को मारी टक्कर, तीन घायल

manbhum logo final

जमशेदपुर/पटमदा, 10 अगस्त  : पटमदा थाना क्षेत्र के माचा गांव में शनिवार शाम करीब साढ़े पांच बजे एक सड़क दुर्घटना में तीन लोग घायल हो गए। घटना तब हुई जब टैगोर सोसाइटी के गेट से अपनी स्कूटी पर निकल रहे पूर्व पदाधिकारी भीष्मनाथ महतो (बनकुंचिया निवासी) को तेज रफ्तार बाइक ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर में भीष्मनाथ महतो को हल्की चोटें आईं। उन्हें माचा स्थित सीएचसी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने उन्हें घर पर आराम करने की सलाह दी। कई जगह हड्डी टूटने की आशंका पर उनका एक्स-रे भी कराया गया, लेकिन रिपोर्ट सामान्य रही।

बाइक पर सवार बिड़रा गांव के निवासी आकाश कैवर्त (23) और मिथुन कैवर्त (20) को भी चोटें आईं। इलाज के बाद दोनों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक चालक स्टंट करने के प्रयास में नियंत्रण खो बैठा, जिसके कारण यह हादसा हुआ।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और तेज रफ्तार व लापरवाह ड्राइविंग पर रोक लगाने की अपील की है।

Share This Article