विधायक पूर्णिमा दास साहू से मिला जमशेदपुर सप्लायर यूनियन का प्रतिनिधिमंडल, समस्याओं के समाधान का मिला आश्वासन

MANBHUM UPDATES
1 Min Read

विधायक पूर्णिमा दास साहू से मिला जमशेदपुर सप्लायर यूनियन का प्रतिनिधिमंडल, समस्याओं के समाधान का मिला आश्वासन

जमशेदपुर, 06 अगस्त : आज एग्रिको स्थित आवासीय कार्यालय में जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा दास साहू से जमशेदपुर सप्लायर यूनियन का एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। इस दौरान यूनियन के प्रतिनिधियों ने अपने व्यवसाय में आ रही विभिन्न समस्याओं को लेकर विधायक से विस्तृत चर्चा की।

प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि वर्तमान में सप्लायर व्यवसाय से जुड़े लोगों को कई तरह की प्रशासनिक और प्रक्रियात्मक अड़चनों का सामना करना पड़ रहा है, जिससे उनका कारोबार प्रभावित हो रहा है। उन्होंने इन समस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए विधायक से हस्तक्षेप और सहयोग की मांग की।

विधायक पूर्णिमा दास साहू ने प्रतिनिधियों की बातों को गंभीरता से सुना और उन्हें नीतिगत स्तर पर समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया कि संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे ताकि सप्लायर व्यवसाय से जुड़े लोगों को राहत मिल सके।

विधायक के इस सकारात्मक रुख से प्रतिनिधिमंडल ने संतोष जताया और आशा व्यक्त की कि जल्द ही ठोस पहल देखने को मिलेगी।

Share This Article