विवेकानंद केंद्र चांडिल के प्रथम तल का गृह प्रवेश समारोह कल

MANBHUM UPDATES
1 Min Read

विवेकानंद केंद्र चांडिल के प्रथम तल का गृह प्रवेश समारोह कल

manbhum logo final

चांडिल, 05 अगस्त : चांडिल के कदमडीह में विवेकानंद केंद्र के बहुउद्देशीय प्रकल्प भवन के नवनिर्मित प्रथम चरण के पावन पूजन एवं गृह प्रवेश समारोह बुधवार को आयोजित किया गया है। विवेकांनद केंद्र, चांडिल नगर समिति के गृह प्रवेश आयोजन समिति ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि तीन मंजिले भवन के प्रथम तल का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। चांडिल का विवेकानंद केंद्र बिहार झारखंड का प्रमुख केंद्र होगा, जहां युवाओं के लिए प्रशिक्षण शिविर समेत अन्य अनुष्ठान का आयोजन किया जाएगा। विवेकानंद केंद्र चांडिल का अपना भवन बनने से केंद्र से जुड़े लोगों में उत्साह देखा जा रहा है। निर्धारित कार्यक्रम के तहत चांडिल के कदमडीह वासुदेव बागान स्थित विवेकानंद केंद्र परिसर में बुधवार 6 अगस्त प्रातः 9 बजे से पूजन, वास्तु शांति हवन एवं अन्य धार्मिक अनुष्ठान होगा। इसके बाद दोपहर में सामूहिक रूप से प्रसाद ग्रहण किया जाएगा।

Share This Article