फाइलेरिया उन्मूलन अभियान को लेकर उपायुक्त ने जागरूकता रथ को किया रवाना

MANBHUM UPDATES
1 Min Read

फाइलेरिया उन्मूलन अभियान को लेकर उपायुक्त ने जागरूकता रथ को किया रवाना

सरायकेला, 25 जुलाई : सरायकेला-खरसावां जिला समाहरणालय परिसर से उपायुक्त नितीश कुमार सिंह और सिविल सर्जन डॉ सीपी सिंह ने शुक्रवार को जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के प्रभावी संचालन को लेकर रथ जिला क्षेत्र में लोगों को जागरूक करने का काम करेगा। एमडीए – आईडीए, अगस्त 2025 जागरूकता रथ आगामी दिनों में जिले के सभी प्रखंडों में तीन-तीन दिन भ्रमण कर लोगों को फाइलेरिया के लक्षण, बचाव के उपाय एवं अभियान के दौरान लोगो को खिलाई जाने वाली दवाओं की महत्ता के प्रति जागरूक करेगा।

इस अवसर पर उपायुक्त ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को अभियान की सतत निगरानी सुनिश्चित करने, मीडिया, गैर-सरकारी संगठनों एवं अन्य सहयोगी संस्थाओं के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार करने तथा जनमानस को फाइलेरिया की रोकथाम के प्रति जागरूक करने हेतु ठोस पहल करने का निर्देश दिया। उन्होंने अभियान से जुड़े सभी कर्मियों से समर्पण, संवेदनशीलता एवं उत्तरदायित्व के साथ कार्य करने की अपील की।

Share This Article