रविवार 27 जुलाई को होगा चांडिल न्यू बाईपास सड़क का लोकार्पण
चांडिल, 24 जुलाई : सांसद सह केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ की उपस्थिति में रविवार 27 जुलाई को चांडिल बाईपास सड़क को जनता को समर्पित किया जाएगा। भारी बारिश के कारण सड़क निर्माण का कार्य लगभग डेढ़ महीने तक बंद रहा जिसके कारण बाईपास को शुरू करने में विलंब हुआ। मौसम में सुधार होने के बाद सड़क निर्माण का काम तेजी से चल रहा है। रविवार को जनता के लिए इसे खोल दिया जाएगा। रविवार को दोपहर 3:30 बजे एनएच 32 (न्यू चांडिल बाईपास ) भालूकोचा चौक पर आयोजित कार्यक्रम में इसे जनता को समर्पित किया जाएगा। कार्यक्रम को सार्थक करने के लिए ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ता व्यापक रूप से तैयारी कर रहे हैं।



