निराश्रित बच्चों के लिए लगा आधार पंजीयन शिविर

चांडिल, 23 जुलाई : चांडिल प्रखंड के चिलगु पंचायत सचिवालय में बुधवार को साथी अभियान के तहत निराश्रित बच्चों का आधार पंजीकरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन झालसा के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार सरायकेला खरसावां के तत्वावधान में किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य विशेष रूप से बेसहारा और वंचित बच्चों को सरकारी योजनाओं से जोड़ना और लाभ पहुंचना है। जिला विधिक सेवा प्राधिकार सरायकेला-खरसावां के सचिव तौसीफ मेराज ने जानकारी दिया कि साथी अभियान राज्य के अन्य जिलों में भी सक्रिय रूप से संचालित हो रहा है। सरायकेला-खरसावां जिले में यह अभियान निरंतर जारी रहेगा, ताकि हर निराश्रित बच्चों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके। इसके साथ ही उन्हें सामाजिक, शैक्षाणिक और स्वास्थ्य से जुड़ी योजनाओं से जोड़ा जा सके। मौके पर पीएलवी नेहा कुमारी, गंगा सागर पाल, आंगनबाड़ी सेविका आदि उपस्थित रहे।



