विधायक ने किया चालियामा व चौड़ा में विद्यालय के चारदिवारी निर्माण कार्य का शिलान्यास 

MANBHUM UPDATES
1 Min Read

विधायक ने किया चालियामा व चौड़ा में विद्यालय के चारदिवारी निर्माण कार्य का शिलान्यास 

नीमडीह, 22 जुलाई : झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद रांची के तहत स्वीकृत नीमडीह प्रखंड के शिवानंद प्लस टु उच्च विद्यालय चालियामा व कुकड़ू प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय चौड़ा में निर्माण होने वाले विद्यालय चारदिवारी का शिलान्यास मंगलवार को विधायक सविता महतो ने शीलापट का अनावरण कर किया।

इस दौरान विधायक सविता महतो ने कहा दोनों विद्यालय में चारदिवारी का निर्माण कार्य करीब 70 लाख रुपये कि लागत से किया जाएगा। उन्होंने कहा विद्यालयों में चारदीवारी का निर्माण होने से बच्चों में पढ़ाई का माहौल बनेगा और वे बाहरी डिस्टर्ब से बचेंगे। उन्होंने चारदीवारी निर्माण करने वाले संवेदक को निर्माण कार्य ससमय व गुणवत्तापूर्ण करने का निर्देश दिया। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य असित पात्र, मुखिया प्रतिनिधि बासुदेव सिंह, ग्राम प्रधान परमेश्वर सिंह सरदार, शंकर सिंह सरदार, हिरा सिंह, उदय महतो, शरत, क्षेत्रमोहन, कुकड़ू प्रखंड अध्यक्ष कित्तीवास महतो, रशीद अंसारी, युधिष्ठिर मांझी,अंसार अली, झूलन कुम्हार, प्रधान अध्यापक अपदुल गफर आदि ग्रामीण उपस्थित थे।

Share This Article