जयदा में मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश, जांच में जुटी पुलिस

चांडिल, 17 जुलाई : स्वर्ण रेखा नदी पर ज्यादा मंदिर के पास पुलिस ने गुरुवार को एक व्यक्ति का लाश बरामद किया है। मृतक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। इस संबंध में चौका थाना प्रभारी बजरंग महतो ने बताया कि पुलिस शव को अपने कब्जे में कर उसकी पहचान करने का प्रयास कर रही है। मृतक का फोटो विभिन्न सोशल मीडिया में प्रसारित किया जा रहा है और आसपास के क्षेत्र में फोटो दिखाकर उसकी पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। मृतक खाली बदन में है और उसके सिर पर छोटे-छोटे बाल हैं। संभावना जताई जा रही है कि मछली पकड़ने के दौरान या फिसलने के कारण पानी में डूब कर उसकी मृत्यु हो गई है।



