श्री शनिदेव भक्त मंडली (ट्रस्ट) का वर्ष 2025/26 के लिए कार्यकारिणी समिति गठित

MANBHUM UPDATES
3 Min Read

श्री शनिदेव भक्त मंडली (ट्रस्ट) का वर्ष 2025/26 के लिए कार्यकारिणी समिति गठित

चांडिल, 13 जुलाई : श्री शनिदेव भक्त मंडली (ट्रस्ट) का वर्ष 2025-26 के लिए नई कार्यकारिणी समिति का गठन रविवार को विधिवत रूप से कर दिया गया। इसके पूर्व मंडली की वर्ष 2024/25 की कार्यकारिणी समिति को भंग कर दिया गया था। जून की पहली तारीख से कार्यकारिणी समिति के गठन को लेकर प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई थी। 15 जून से 5 जुलाई तक नई कार्यकारिणी समिति सदस्यता हेतु आवेदन पत्र जमा लिया गया था। जिसमें पुरानी कार्यकारिणी समिति के सदस्यों को ही प्राथमिकता दी गई थी। शुरुआत से ही मंडली की यही परंपरा रही है। सभी कार्यकारिणी सदस्यों ने पहले अपना त्यागपत्र देकर पुनः आवेदन पत्र दाखिल किया। रविवार को एक प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन कर पदाधिकारियों के नामों की घोषणा करने के साथ उन्हें प्रमाण पत्र दिया गया।

इस प्रकार है नई कार्यकारिणी समिति

मंडली के नए कार्यकारिणी समिति में देवव्रत घोष को मंडली संस्थापक सह संरक्षक चुना गया है जबकि राजेश चाचड़ा, मंडली अध्यक्ष, पंकज कुमार रामा, मंडली उपाध्यक्ष, उज्ज्वल घोष, मंडली सचिव और प्रेम कुमार शर्मा को मंडली का कोषाध्यक्ष बनाया गया है। इसके साथ ही जयदेव बैनर्जी, मंटू सिंह मोदक, सुधीर कुमार नायक, अजय शकर मंडल, बिकाश शर्मा, सुनील पासरिजा, विनय चंद्र दास, तपन कुमार पात्रा, गौरंगो धर, मिलन बेरा, दीपक महतो, सुदीप महतो, रतन सिंह मुंडा, शेखर शर्मा, अमित कुमार, आशीष बनर्जी, आशुतोष प्रधान, मोनोजित महतो, अतुल मुखर्जी, सुबीर घोषाल, विश्वजीत नंदी, मिलन कांति संतरा, आशीष दे, विश्वदीप रॉय, विश्वजीत प्रामाणिक, देवब्रत सिंह कुशवाहा, मानिक गोराई, राकेश विभूति आदि को सदस्य चुना गया है। रविवार को मंडली कार्यकारिणी के कुल 33 सदस्यों ने शपथ लिया।

स्थायी समिति का भी हुआ गठन

इसके साथ ही मंडली के स्थायी समिति का भी गठन किया गया। जिसमें मंडली की सारी वित्तीय मामले की देखरेख होगी। स्थायी समिति में संस्थापक संरक्षक के अलावा राजेश चांचरा, पंकज कुमार रामा, जयदेव बनर्जी, विनय चंद्र दास, अजय शंकर मंडल, उज्जवल घोष, प्रेम कुमार शर्मा आदि शामिल है। नवगठित समिति ने भरोसा दिलाया है कि मंडली कुछ क्षेत्र में लबित पड़े कार्यो को पूरा करने में सफलता हासिल करेगी। 31 जुलाई बुधवार को मंडली के नए सेवा कार्य का शुभारंभ करने की तिथि निश्चित की गई है।

Share This Article