सिदगोड़ा के नए थानेदार का जनकल्याण संघर्ष समिति ने किया अभिनंदन

जमशेदपुर, 12 जुलाई : जनकल्याण संघर्ष समिति, बागुनहातु के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सिदगोड़ा थाना में नवपदस्थापित थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार से मिलकर उनका अभिनंदन किया. समिति के सदस्यों ने गुलदस्ता एवं शॉल ओढ़ाकर उनका स्वागत किया और उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं. इस अवसर पर समिति ने क्षेत्र में विधि-व्यवस्था की मजबूती एवं जनसुरक्षा को लेकर थाना प्रभारी से संवाद भी किया. थाना प्रभारी ने समिति को आश्वस्त किया कि वे जनहित में ईमानदारी और निष्ठा के साथ कार्य करेंगे. उन्होंने समिति से भी सहयोग की अपेक्षा की. उन्होंने कहा कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना सबकी जिम्मेदारी है. सभी को एकसाथ मिलकर देश के जिम्मेदार नागरिक होने का परिचय देने की जरूरत है. इस अवसर पर समिति के मछिंद्र निषाद, अनुभव,रवि सवैया, सुरा बिरूली, सुभाष प्रमाणिक, सुरेंद्र मास्टर, कामत समेत अन्य सदस्य शामिल थे.



