डीबीएमएस कॉलेज आॅफ एजूकेशन की एनएसएस इकाई 1 ने मनाया विश्व जनसंख्या दिवस

जमशेदपुर, 11 जुलाई : डीबीएमएस कॉलेज आॅफ एजूकेशन की एनएसएस इकाई 1 की ओर से शुक्रवार को कॉलेज परिसर में विश्व जनसंख्या दिवस पर कार्यक्रम आयाजित किया गया. इस अवसर पर डीबीएमएस कॉलेज ऑफ एजूकेशन की उप प्राचार्य डॉ. मोनिका उप्पल ने कहा कि विश्व जनसंख्या दिवस प्रतिवर्श 11 जुलाई को मनाया जाता है. यह विश्व को प्रभावित करने वाली वर्तमान जनसंख्या प्रवृतियों के बारे में वैश्विक जागरूकता बढ़ाने का एक अंतरराष्ट्रीय दिवस है. उन्होंने बढ़ती हुई जनसंख्या के करण हो रही समस्याओं के बारे में बताया. उन्होंने कहा कि शिक्षा के द्वारा ही जनसंख्या को नियंत्रण कर सकते हैं. उन्होंने बताया कि बढ़ती जनसंख्या के कारण बेरोजगारी बढ़ते जा रही है. मौके पर विद्यार्थियों ने कहा कि विश्व में जनसंख्या इतनी अधिक बढ़ती जा रही है कि आवासों के निर्माण के लिए भूमि समाप्त हो रही है, मानव जंगलों को खत्म कर रहे हैं. जनसंख्या तो बढ़ रही है, परंतु सीमित संसाधन होने के कारण लोगों तक उपयुक्त संसाधन नहीं पहुंच पा रहा है.
विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर सभी एनएसएस इकाई 1 के सदस्यों ने सहभागिता निभाया, जिसमें मंच संचालिका सुष्मिता घटवारी, हिंदी और अंग्रेजी भाषण स्वाती राज और एलिजा समाद ने प्रस्तुत किया. भाषण में जनसंख्या, शिक्षा और बेरोजगारी के बारे में बताया गया. पीपीटी प्रेजेंटेशन इंसा सिद्दीकी और आयुष पाराशर ने प्रस्तुत किया, जिसमें उन्होंने बढ़ती हुई जनसंख्या एवं उसके सकारात्मक प्रभाव और नकारात्मक प्रभाव के बारे में बताया. इस अवसर पर रूपा कुमारी ने हिंदी में बढ़ती जनसंख्या पर आधारित कविता सुनाया. जिसका शीर्षक ” बढ़ती जनसंख्या एक चुनौती” था. इस कार्यक्रम का संचालन एनएसएस इकाई 1 प्रोग्राम ऑफिसर पूनम कुमारी ने किया. कार्यक्रम में शिक्षार्थियों ने अपना विशेष योगदान दिया तथा कार्यक्रम को सफल बनाया. महाविद्यालय की सचिव श्रीप्रिया धर्मराजन, सह सचिव सुधा दिलीप, प्राचार्या, उप प्राचार्या, शिक्षक, गैर शैक्षणिक कर्मी सभी ने योगदान दिया. अंत में धन्यवाद ज्ञापन कॉलेज की छात्रा नीलू कुमारी ने दिया.



