अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एक की मौत, पैदल पार कर रहा था सड़क

MANBHUM UPDATES
1 Min Read

अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एक की मौत,पैदल पार कर था सड़क

चांडिल, 11 जुलाई : टाटा-रांची राष्ट्रीय राजमार्ग 33 पर चौका थाना क्षेत्र के जांता में शुक्रवार को हुई सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मृत्यु हो गई. मृतक की पहचान झाबरी गांव के रहने वाले लगभग 50 वर्षीय तनतन मछुआ के रूप में किया गया. बताया जा रहा है कि मृतक पैदल सड़क पार कर रहा था, इसी क्रम में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आकर उसकी मृत्यु हो गई. घटना के बाद बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एकत्रित हुए और इसकी सूचना चौका थाना की पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस दल मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी लेने के बाद शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सरायकेला भेजा. इस संबंध में चौका थाना प्रभारी बजरंग महतो ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव को उनके परिजनों को सौंप दिया गया है. पुलिस धक्का मारने वाले अज्ञात वाहन का पता लगाने में जुट गई है.

Share This Article