अगस्त से शुरू होगा झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र, 7 अगस्त तक चलेगा, 27 प्रस्तावों के साथ कैबिनेट बैठक संपन्न

रांची, झारखंड,11 जुलाई : झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र 1 अगस्त 2025 से शुरू होकर 7 अगस्त तक चलेगा। इस सत्र के दौरान कुल 5 कार्यदिवस निर्धारित किए गए हैं, जबकि 2 और 3 अगस्त को अवकाश रहेगा।
विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, हेमंत सोरेन सरकार इस सत्र के दौरान अनुपूरक बजट भी सदन में पेश कर सकती है। राज्य सरकार की ओर से वित्तीय वर्ष की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए यह बजट लाया जा सकता है।
वहीं, मानसून सत्र से पूर्व झारखंड कैबिनेट की अहम बैठक संपन्न हो चुकी है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में कुल 27 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह मानसून सत्र राजनीतिक दृष्टिकोण से भी काफी अहम रहेगा, क्योंकि इसमें सरकार कई जनकल्याणकारी घोषणाएं कर सकती है।



