गुरु पूर्णिमा पर शिशु विद्या मंदिर के विद्यार्थियों ने दी रंगारंग प्रस्तुति 

MANBHUM UPDATES
1 Min Read

गुरु पूर्णिमा पर शिशु विद्या मंदिर के विद्यार्थियों ने दी रंगारंग प्रस्तुति 

चांडिल, 10 जुलाई : आषाढ पूर्णीमा के दिन गुरुवार को नौरंगाराय सूर्यादेवी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर चांडिल में गुरु पूर्णिमा धूमधाम से मनाया गया। सर्वप्रथम विद्यालय के प्रधानाचार्य विनोद पाठक और उपप्रधानाचार्य सुब्रत चटर्जी ने गुरूओ के गुरू महर्षि वेदव्यास जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सर्वप्रथम भैया आयुष प्रसाद ने राग- मालकोश में एक सुंदर भजन गाकर सबका मन मोह लिया। वहीं बहन मीरा महतो ने मन को छुने वाले नृत्य कि प्रस्तुति दी। बहन आरूषि मोदक एवं वृष्टि मोदक ने गुरू के महिमा का गुणगान करते हुए भजन प्रस्तुत किया।

इस तरह बारी-बारी से विद्यालय के भैया बहनों ने नृत्य, संगीत, भाषण तथा कविता प्रस्तुत किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य ने कहा कि गुरु पूर्णिमा ज्ञान भक्ति और समर्पण का प्रतीक है। इस दिन शिष्य अपने गुरुओं की पूजा करते हैं और उनसे आशीर्वाद प्राप्त करते हुए जीवन मंत्र में आनंद का अनुभूति प्राप्त करते हैं। कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त आचार्य, दीदीजी, भैया बहनों का विशेष योगदान रहा।

Share This Article