पश्चिमी सिंहभूम में 94 अतिथि शिक्षकों की भर्ती! युवाओं के लिए सुनहरा मौका, बिना परीक्षा सीधी नियुक्ति

चाईबासा/पश्चिमी सिंहभूम : शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर सामने आया है। पश्चिमी सिंहभूम जिला प्रशासन द्वारा एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों में 94 पदों पर अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह भर्ती आदिवासी कल्याण विभाग के तहत संचालित विद्यालयों में की जा रही है, जिनमें नोवामुंडी, मनोहरपुर, मझगांव, मंझारी, सोनुआ, गुदड़ी, टोंटो, हाटगम्हरिया, गोईलकेरा, तालझारी एवं कुंबकई शामिल हैं।
इन विद्यालयों में पढ़ाई के स्तर को ऊंचा उठाने और विषय विशेषज्ञता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से, विषयवार TGT अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति की जा रही है। खास बात यह है कि इन पदों पर कोई लिखित परीक्षा नहीं, बल्कि शैक्षणिक योग्यता के आधार पर चयन किया जाएगा।
देखें विषयों के लिए रिक्त पदों का विवरण:
विज्ञान – 11, हिन्दी – 11,
अंग्रेज़ी – 7, सामाजिक विज्ञान – 11, गणित – 11, संगीत – 11, कला – 11
शारीरिक शिक्षक (पुरुष/महिला) – 11। यहां कुल पदों की संख्या 94 है।
अभ्यर्थियों के लिए संबंधित विषय में स्नातक डिग्री + बी.एड. अनिवार्य होना आवश्यक है। वहीं, CTET या JTET उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी।
संगीत और कला शिक्षकों के लिए संबंधित विषय में डिग्री अनिवार्य है एवं शारीरिक शिक्षक के लिए मान्यता प्राप्त संस्था से स्नातक (शारीरिक शिक्षा) आवश्यक है।
आवेदन 28 जून 2025 से प्रारंभ हो रहा है और आवेदन की अंतिम तिथि 10 जुलाई 2025 है।
ऐसे करें आवेदन :
इच्छुक अभ्यर्थी जिला प्रशासन की वेबसाइट chaibasa.nic.in से विस्तृत विज्ञप्ति डाउनलोड करें। आवेदन पत्र को भरकर संबंधित कार्यालय में समय पर जमा करें। दस्तावेज़ सत्यापन के बाद चयन की प्रक्रिया तय होगी।
क्यों है यह मौका खास?
बिना परीक्षा के चयन प्रक्रिया
ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्र में शिक्षकों की भारी मांग
सेवा अनुभव और भविष्य की स्थायी बहाली में मददगार
₹29,000 से ₹33,000 तक मानदेय (संभावित, अलग-अलग पोर्टल्स के अनुसार)
ManbhumUpdates की अपील :
जो भी अभ्यर्थी शिक्षक बनने का सपना देख रहे हैं, उनके लिए यह एक शानदार अवसर है। आप समय रहते आवेदन करें और अपने सपनों को साकार करने की दिशा में कदम बढ़ाएं।
इस खबर को ज्यादा से ज्यादा युवाओं तक पहुँचाएं और उन्हें इस मौके की जानकारी दें।



