मुहर्रम जुलूस को लेकर सरायकेला-खरसावां में ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव, कई मार्गों पर नो एंट्री आदेश जारी – देखें रूट चार्ट

Manbhum Updates
2 Min Read

मुहर्रम जुलूस को लेकर सरायकेला-खरसावां में ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव, कई मार्गों पर नो एंट्री आदेश जारी – देखें रूट चार्ट

छोटे-बड़े मालवाहनों का प्रवेश रहेगा वर्जित, 6 व 7 जुलाई को रहेगा प्रभावी

सरायकेला-खरसावां, 5 जुलाई। मुहर्रम पर्व के अवसर पर सरायकेला-खरसावां जिला प्रशासन ने जुलूस/रैली के मद्देनज़र ट्रैफिक व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने और भीड़-भाड़ की स्थिति से बचने के लिए नो एंट्री लागू करने का निर्णय लिया है। जिला परिवहन पदाधिकारी की ओर से जारी आदेश के अनुसार, 6 और 7 जुलाई को विभिन्न मार्गों पर सभी प्रकार के मालवाहक छोटे व बड़े वाहनों का परिचालन प्रतिबंधित रहेगा।

आदेश पत्र के अनुसार, जिन मार्गों पर नो एंट्री लागू की गई है, वे इस प्रकार हैं :

06 जुलाई को दोपहर 2:00 बजे से रात 10:00 बजे तक

1. नीमडीह टोल प्लाजा से कांड्रा टोल प्लाजा तक

2. आदित्यपुर टोल प्लाजा से गम्हरिया थाना तक

3. सम्पूर्ण शहरी क्षेत्र आदित्यपुर

4. चांडिल थाना अंतर्गत साधन होटल से पितकी फाटक तक

5. नीमडीह थाना गेट के पास

07 जुलाई को दोपहर 2:00 बजे से रात 10:00 बजे तक

6. सरायकेला थाना अंतर्गत साहेबगंज से चाईबासा रोड भाजपा कार्यालय तक
7. सरायकेला थाना अंतर्गत खरसावां रोड से बिरसा चौक के पास
8. सरायकेला-खरसावां रोड ग्राम बड़बिल
9. सरायकेला थाना अंतर्गत सरायकेला-राजनगर मार्ग में एमजीएम साहू पेट्रोल पम्प के समीप बायपास रोड में

यह आदेश मुहर्रम के दौरान शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण बनाए रखने के उद्देश्य से लिया गया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि नो एंट्री के दौरान उक्त मार्गों पर कोई भी मालवाहक वाहन (छोटा/बड़ा) नहीं चलेंगे।

जिला प्रशासन ने आम नागरिकों, वाहन चालकों और व्यवसायिक संस्थानों से सहयोग की अपील की है ताकि पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या असुविधा उत्पन्न न हो। संबंधित थाना क्षेत्रों को निर्देशित किया गया है कि वे आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित करें।

Share This Article