रांची पहुंचें केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, हुआ भव्य स्वागत – रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी रहे मौजूद
रांची, 03 जुलाई | झारखंड की राजधानी रांची में आज केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का आगमन हुआ। बिरसा मुंडा हवाई अड्डे पर केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ और झारखंड विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

गडकरी के आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा गया। उनके स्वागत के लिए एयरपोर्ट पर परंपरागत वाद्य यंत्रों के साथ भव्य व्यवस्था की गई थी।
गडकरी राजधानी में सड़क परियोजनाओं की समीक्षा और कुछ प्रमुख योजनाओं के उद्घाटन/शिलान्यास कार्यक्रमों में भाग लेंगे। इस अवसर पर महत्वकांक्षी परियोजना रातू रोड़ फ्लाईओवर का उद्घाटन करेंगे। उनके दौरे को झारखंड में इंफ्रास्ट्रक्चर विकास के दृष्टिकोण से अहम माना जा रहा है।
अधिकारियों और पार्टी नेताओं के अनुसार, मंत्री गडकरी झारखंड में राष्ट्रीय राजमार्गों की स्थिति, लंबित योजनाओं, और भविष्य की परियोजनाओं पर चर्चा करेंगे। उनके साथ राज्य व केंद्र के कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद हैं।



