सीलपट फैक्ट्री के सामने शिफ्ट होगा रेलवे का यार्ड, डीआरएम ने किया प्रस्तावित भवन का स्थल निरीक्षण

MANBHUM UPDATES
2 Min Read

सीलपट फैक्ट्री के सामने शिफ्ट होगा रेलवे का यार्ड, डीआरएम ने किया प्रस्तावित भवन का स्थल निरीक्षण


चांडिल, 2 जुलाई : आद्रा रेल मंडल के डीआरएम सुमित नरूला ने बुधवार को चांडिल रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने रेलवे स्टेशन में चल रहे विकास कार्यो का जायजा लिया और प्रस्तावित नए भवन के स्थल का निरीक्षण किया। मिली जानकारी के अनुसार चांडिल रेलवे स्टेशन के सामने स्थित सीलपत फैक्ट्री को नामदी क्षेत्र में स्थानांतरित किया जाएगा जबकि रेलवे का यार्ड सिलपत फैक्ट्री के सामने बनाया जाएगा। रेल महाप्रबंधक के दौरे के अवसर पर डीआरयूसीसी मेंबर दिवाकर सिंह ने उनसे मिलकर चांडिल स्टेशन में यात्री सुविधा बढ़ाने की मांग की उन्होंने अंतरराष्ट्रीय महत्व के पर्यटन स्थल दलमा अभ्यारण और चांडिल डैम के थीम पर चांडिल स्टेशन के नई बिल्डिंग और मेन गेट का निर्माण करने की मांग की। वहीं चांडिल स्टेशन में यात्री सुविधा में बढ़ोतरी करने, लिफ्ट को जल्द शुरू करने, सिकली अंडरपास सहित कई मुद्दों पर चर्चा की। चांडिल स्टेशन में पानी की समस्या को देखते हुए गोलचक्कर स्थित बड़ा बांध से पानी लाने के लिए पंप हाउस पाइपलाइन, वाटर फिल्टर के टेंडर होने पर उन्होंने डीआरएम को धन्यवाद दिया। दिवाकर सिंह ने बताया कि इसके अलावा रेलवे ने कॉलोनी रोड, नाले और गुड्स शेड से एनएच 32 तक नए सड़क का निर्माण की भी मंजूरी दे दी है। मौके पर रेलवे के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

Share This Article