चांडिल स्थित स्लीपर फैक्ट्री के मजदूरों ने मनाया हूल दिवस

MANBHUM UPDATES
1 Min Read

चांडिल स्थित स्लीपर फैक्ट्री के मजदूरों ने मनाया हूल दिवस

चांडिल, 30 जून : चांडिल डाक बंगला में स्लीपर फैक्ट्री, चांडिल के मजदूरों ने हूल दिवस मनाया। इस अवसर पर अमर शहीद सिदो-कान्हू की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। सभा को संबोधित करते हुए नेपाल किस्कू ने हूल दिवस के अवसर पर सिदो-कान्हू, चांद-भैरव, फूलों-झानो के संघर्षों को विस्तार से बताया।

आशीष धर ने संबोधन करते हुए बताया कि आज मजदूर के हक अधिकार की लड़ाई को अगर सही दिशा में ले जाना है तो सिदो-कान्हू के संघर्ष को समझना ही पड़ेगा। सभा को लिली दास, आशुदेव महतो, अनंत महतो आदि ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन मदन हांसदा ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में कार्तिक कालिंदी, मदन हांसदा, रोहित सोरेन, शिवाकांत कालिंदी, परिमल महतो, भूषण हेंब्रम, सुशील हेंब्रम, वीरेंद्रनाथ महतो, भमर महतो, कृष्ण कालिंदी आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Share This Article