सरायकेला में ईवीएम वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

MANBHUM UPDATES
1 Min Read

उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने सीसीटीवी निगरानी, मशीनों के रखरखाव और निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुपालन की जांच की

सरायकेला, 26 अक्टूबर : सरायकेला-खरसावां के उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी नितिश कुमार सिंह ने सोमवार को सामुदायिक भवन, सरायकेला स्थित ईवीएम वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों के सुरक्षित रखरखाव, भवन की स्थिति और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने वेयरहाउस परिसर एवं भवन के रखरखाव, सुरक्षा इंतजामों और सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता की जांच की। साथ ही निर्वाचन सामग्री की सुरक्षा से संबंधित विभिन्न व्यवस्थाओं का अवलोकन किया।

उन्होंने भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सभी निर्धारित मानकों का अनुपालन सुनिश्चित करने पर जोर दिया। इसका उद्देश्य ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों की सुरक्षा, उचित रखरखाव और निगरानी व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखना है।

निरीक्षण के दौरान जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी पारुल सिंह सहित निर्वाचन कार्यालय के अन्य कर्मी उपस्थित रहे।

Share This Article