एशियन गेम्स की स्वर्ण विजेता झारखंडी हॉकी खिलाड़ियों से मिले सीएम हेमंत सोरेन

MANBHUM UPDATES
1 Min Read

एशियन गेम्स की स्वर्ण विजेता झारखंडी हॉकी खिलाड़ियों से मिले सीएम हेमंत सोरेन

रांची, 04 अक्टूबर : एशियन गेम्स 2026 में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम की झारखंडी खिलाड़ियों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने टीम की सदस्य सलीमा टेटे, निक्की प्रधान, ब्यूटी डुंगडुंग और दीपिका सोरेंग को शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों से एशियन गेम्स के अनुभवों और प्रतियोगिता के दौरान सामने आई चुनौतियों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि झारखंड की बेटियों ने अपने प्रदर्शन से राज्य और देश का मान बढ़ाया है। उनकी उपलब्धि प्रदेश के युवाओं, विशेषकर बेटियों को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।

मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि झारखंड में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है और राज्य के खिलाड़ी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लगातार अपनी पहचान बना रहे हैं।

मौके पर विधायक कल्पना सोरेन ने भी खिलाड़ियों को स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई और शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर हॉकी झारखंड के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

Share This Article