वीर कुंवर सिंह मैदान में दुर्गा पूजा पंडाल निर्माण को लेकर भूमि पूजन संपन्न

MANBHUM UPDATES
2 Min Read

वीर कुंवर सिंह मैदान में दुर्गा पूजा पंडाल निर्माण को लेकर भूमि पूजन संपन्न

आदित्यपुर, 25 सितंबर : आदित्यपुर-2 स्थित रोड नंबर-7 के वीर कुंवर सिंह मैदान में आगामी दुर्गा पूजा को लेकर भव्य पूजा पंडाल निर्माण के लिए अनंत चतुर्दशी के अवसर पर विधिवत भूमि पूजन किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार एवं धार्मिक अनुष्ठानों के बीच संपन्न भूमि पूजन में श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा की आराधना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।

भूमि पूजन समारोह में मुख्य अतिथि ज्ञान चंद जायसवाल एवं सफायर होम्स के निदेशक राजेश सिंह विशेष रूप से मौजूद रहे। इस दौरान 7 नंबर दुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने पूजा-अर्चना कर दुर्गोत्सव की तैयारियों का विधिवत शुभारंभ किया।

समिति के सदस्यों ने बताया कि इस वर्ष श्रद्धालुओं के लिए आकर्षक और भव्य पूजा पंडाल का निर्माण कराया जाएगा। पूजा को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के साथ सुरक्षा व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान देने की बात समिति की ओर से कही गई।

मौके पर समिति के अध्यक्ष मनमोहन सिंह, लाइसेंसी सह कोषाध्यक्ष सतीश शर्मा, यजमान रामनारायण सिंह, संजय तिवारी, दिलीप तिवारी, सुनील सिंह, सरोज कुमार, रहीस कुमार, सूरज यादव, पुजारी संजय जी, गोलू सिंह, दिव्यांशु झा, बंटी, रजत, विजय, गोविंदा, विजय ठाकुर सहित समिति के पदाधिकारी, सदस्य एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Share This Article