करम पर्व पर पंडरा में क्रिकेट का रोमांच, यंग स्टार सुपर किंग्स बना चैंपियन

MANBHUM UPDATES
2 Min Read

करम पर्व पर पंडरा में क्रिकेट का रोमांच, यंग स्टार सुपर किंग्स बना चैंपियन

कुकड़ू, 23 सितंबर : करम पर्व के अवसर पर सरायकेला-खरसावां जिले के कुकड़ू प्रखंड अंतर्गत पंडरा में मां संतोषी क्लब, पंडरा की ओर से दो दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में रोमांचक मुकाबले के बाद यंग स्टार सुपर किंग्स की टीम विजेता बनी, जबकि चंदन स्ट्राइकर्स आदित्यपुर की टीम उपविजेता रही।

विजेता टीम को मुख्य अतिथि पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष अशोक साव उर्फ मांझी साव के हाथों 20 हजार रुपये नगद और ट्रॉफी प्रदान की गई। वहीं उपविजेता टीम को चौड़ा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि रामलाल सिंह मुंडा एवं पंचायत समिति प्रतिनिधि चितरंजन गोप ने संयुक्त रूप से 15 हजार रुपये नगद और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।

लगातार बारिश के बावजूद प्रतियोगिता देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक मैदान में मौजूद रहे। दर्शकों ने पूरे मुकाबले के दौरान खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।

मौके पर आयोजन समिति के अध्यक्ष नरोत्तम गोप, ग्राम प्रधान प्रियरंजन गोप, स्थानीय गायक कुंदन कुमार गोप, रोहिण, साहेब राम, विष्णुदेव, गणेश चंद्र गोप, अलित कुमार समेत अन्य उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि अशोक साव ने कहा कि खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन से स्थानीय खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा और हुनर दिखाने का अवसर मिलता है। इससे खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन भी होता है। उन्होंने कहा कि करम पर्व झारखंड की प्राचीन परंपरा और संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है। इसके संरक्षण और संवर्धन के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी है।

Share This Article