BIG BREAKING : झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का निधन, गिरिडीह के निजी अस्पताल में ली अंतिम सांस

गिरिडीह/रांची, 06 सितंबर : झारखंड की राजनीति से इस वक्त की बड़ी और बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। झारखंड सरकार के नगर विकास एवं आवास, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा तथा पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का निधन हो गया। उन्होंने गिरिडीह के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली।
विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें गिरिडीह के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी। डॉक्टरों के तमाम प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।
निधन से एक दिन पहले कार्यक्रम में हुए थे शामिल
बताया गया है कि 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सुदिव्य कुमार सोनू शामिल हुए थे। इसी दिन गिरिडीह के इस्लामिया उर्दू मिडिल स्कूल के शताब्दी समारोह में भी उन्होंने बतौर मुख्य अतिथि हिस्सा लिया था। कार्यक्रम में उन्होंने स्कूलों को कंप्यूटर उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया था।
सुदिव्य कुमार सोनू के निधन की खबर से झारखंड के राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। झारखंड ने एक अनुभवी राजनीतिक चेहरे को खो दिया।



