बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी जमशेदपुर दौरे पर, क्षेत्र की समस्याओं और विकास कार्यों पर की चर्चा

MANBHUM UPDATES
2 Min Read

बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी जमशेदपुर दौरे पर, क्षेत्र की समस्याओं और विकास कार्यों पर की चर्चा

जमशेदपुर, 20 अगस्त : बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के विधायक रोशन लाल चौधरी गुरुवार को जमशेदपुर दौरे पर पहुंचे। इस दौरान परिषदन में उन्होंने क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं और विकास से जुड़े मुद्दों को लेकर चर्चा की। विधायक ने बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की जानकारी साझा की।

चर्चा के दौरान सड़क, पेयजल, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार सहित ग्रामीण क्षेत्रों के विकास से जुड़े मुद्दे प्रमुखता से उठे। विधायक ने कहा कि क्षेत्र की जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर संबंधित स्तर पर उठाया जा रहा है। जनहित से जुड़े मामलों के समाधान के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि लोगों को मूलभूत सुविधाओं का बेहतर लाभ मिल सके।

उन्होंने कहा कि बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में विकास की गति तेज करना उनकी प्राथमिकता है। इसके लिए आवश्यक बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के साथ-साथ शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार तथा युवाओं के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया जा रहा है।

बैठक के दौरान क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों, जनता की अपेक्षाओं और आगामी योजनाओं को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। विधायक ने कहा कि जनप्रतिनिधि के तौर पर उनका प्रयास है कि क्षेत्र की समस्याओं को प्रभावी ढंग से सरकार और संबंधित विभागों के समक्ष रखकर उनका समाधान कराया जाए।

Share This Article