कपाली पुलिस को मिली बड़ी सफलता, डेढ़ लाख की लूट कांड का फरार आरोपी शाहिद अंसारी गिरफ्तार

MANBHUM UPDATES
2 Min Read

कपाली पुलिस को मिली बड़ी सफलता, डेढ़ लाख की लूट कांड का फरार आरोपी शाहिद अंसारी गिरफ्तार

चांडिल, 05 अगस्त : सरायकेला खरसावां जिले कपाली ओपी पुलिस ने डेढ़ लाख रुपये की लूट कांड के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गौस नगर निवासी शाहिद अंसारी उर्फ मोटा के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, कुछ महीने पूर्व डैमडूबी क्षेत्र में डेढ़ लाख रुपये की लूट की घटना को अंजाम दिया गया था। इस मामले में पुलिस ने पूर्व में एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि शाहिद अंसारी घटना के बाद से फरार चल रहा था।

कपाली ओपी प्रभारी अविनाश कुमार के नेतृत्व की गई छापेमारी के दौरान पुलिस को यह सफलता मिली है।

पुलिस ने बताया कि फरार आरोपी के संबंध में गुप्त सूचना प्राप्त होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की। इस दौरान शाहिद अंसारी उर्फ मोटा को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के बाद बुधवार को उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार, लूटकांड में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस का दावा है कि मामले में फरार अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

कपाली पुलिस की इस कार्रवाई को लूटकांड के खुलासे की दिशा में एक महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।

Share This Article