चांडिल : एनएचएआई की घटिया रोड़ के कारण सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक व्यक्ति घायल

MANBHUM UPDATES
1 Min Read

चांडिल, 23 जुलाई : सरायकेला खरसावां जिले के चांडिल थाना अंतर्गत कांदरबेड़ा में टाटा – रांची राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जाता है कि आदित्यपुर निवासी रवि कुमार बाइक से चिलगु से अपना घर जा रहा था। इस दौरान रोड़ पर बने बड़े गड्ढे में उसकी बाइक घुस गई, जिससे वह अनियंत्रित होकर रोड़ पर गिर पड़ा। दुर्घटना में रवि कुमार को गंभीर चोटें आई हैं।

बताया जा रहा है कि रवि कुमार पेशे से एमआर हैं, वह चांडिल क्षेत्र के दवा दुकानों में दवा सप्लाई के काम से आया था। दुर्घटना की सूचना पर समाजसेवी हरेलाल महतो ने जन सेवा ही लक्ष्य की ओर से संचालित निःशुल्क एम्बुलेंस भेजकर घायल को अस्पताल भेजवाया।

बता दें कि जिस स्थान पर दुर्घटना हुई है, वहां रोड़ पर एक बड़ा गड्ड है, जिसके कारण यह दुर्घटना घटी है। स्थानीय लोगों के अनुसार, उक्त गड्ढे के कारण आए दिन कोई न कोई बाइक सवार अनियंत्रित होकर गिर जाता है और घायल हो जाता है। स्थानीय लोगों ने इसे एनएचएआई की लापरवाही बताया है।

Share This Article