अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ दुरुपयोग एवं अवैध तस्करी निरोध दिवस पर डालसा का जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

MANBHUM UPDATES
1 Min Read

अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ दुरुपयोग एवं अवैध तस्करी निरोध दिवस पर डालसा का जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

चांडिल, 26 जून : अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ दुरुपयोग एवं अवैध तस्करी निरोध दिवस (International Day Against Drug Abuse and Illicit Trafficking) के अवसर पर शुक्रवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) के तत्वावधान में चांडिल प्रखंड के उरमाल पंचायत भवन में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन डीएलएसए के सचिव तौसीफ मेराज के निर्देश पर किया गया। इस दौरान पारा विधिक स्वयंसेवक (पीएलवी) भूपेंद्र महतो ने ग्रामीणों को नशीली दवाओं और मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी दी। उन्होंने लोगों से अपील की कि नशीली दवाओं का उपयोग न करें तथा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और उसके कारोबार के खिलाफ जागरूक होकर प्रशासन का सहयोग करें।

कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से उपलब्ध कराई जाने वाली निःशुल्क कानूनी सहायता एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं की भी जानकारी दी गई। साथ ही पालन-पोषण योजना के तहत तीन बच्चों के आवेदन पत्र भी जमा किए गए।

इस अवसर पर पीएलवी वंदना महतो, अरुण कुमार महतो, वीएलई शक्ति प्रसाद महतो सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Share This Article