युवक ने सगे बहनोई की टांगी से काटकर की हत्या, इलाके में सनसनी

MANBHUM UPDATES
1 Min Read

 

तमाड़, 15 मई : रांची जिले के तमाड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत नीचे टोली गांव में रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां एक युवक ने अपने ही सगे बहनोई की टांगी से हमला कर निर्मम हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत और मातम का माहौल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक और उसके बहनोई के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। देखते ही देखते कहासुनी ने उग्र रूप ले लिया। गुस्से में आकर आरोपी ने घर में रखी टांगी उठा ली और बहनोई पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल बहनोई ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
फिलहाल हत्या के पीछे की वास्तविक वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।

Share This Article