ईचागढ़, 12 मई : सरायकेला – खरसावां जिला के ईचागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत स्वामी श्रद्धानंद प्लस टू उच्च विद्यालय, टीकर में मंगलवार को छात्र-छात्राओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को बाल विवाह निषेध, साइबर अपराध से बचाव, डायन-बिसाही जैसी सामाजिक कुरीतियों को बताया गया और इसके दुष्परिणाम से से अवगत कराया गया।
इसके साथ ही विद्यार्थियों को डायल 112 सेवा, बच्चा चोरी संबंधी अफवाहों से बचाव, सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के पालन के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को सतर्क व जागरूक रहने तथा किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या आपात स्थिति की सूचना तत्काल पुलिस को देने के लिए प्रेरित किया गया।