ईचागढ़ के आतारग्राम में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

MANBHUM UPDATES
1 Min Read

ईचागढ़, 11 मई : नालसा, नई दिल्ली और झालसा के निदेर्शानुसार पीडीजे सह अध्यक्ष डालसा सरायकेला – खरसावां रमाशंकर सिंह के आदेशानुसार 90 दिवसीय विधिक जागरूकता एवं जनसंपर्क अभियान चलाया गया। सोमवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार सरायकेला – खरसावां के सचिव के निर्देश अनुसार पीएलवी कार्तिक गोप ने आतारग्राम गांव मेंं विधिक जागरूकता कार्यक्रम किया।

इस अवसर पर ग्रामीण को टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 15100 तथा नालसा व झालसा के द्वारा मिलने वाली सुविधाओं के प्रति जागरूक किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य जिले के प्रत्येक जरूरतमंद लोगों को विधिक सहायता देना है। उन्हें उनके अधिकार से अवगत करना और सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में कानुनी जानकारी दिया जाना है। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Share This Article