13 तक बदला रहेगा मौसम का मिजाज, तेज हवा के साथ बारिश होने की संभावना

MANBHUM UPDATES
2 Min Read

रांची, 09 मई : राज्य में फिलहाल आफत का मौसम चल रहा है। गर्मी के बीच रोज हो रही बारिश से लोग की परेशानी बढ़ गई है। आसमान अगर साफ रहा तो तीखी धूप के कारण गर्मी से परेशानी और आसमान में घने बादल छाने के साथ तेज हवा और बारिश हुई तो घर के छप्पर उड़ने, पेड़ उखड़ने, पेड़ों से डाली टूटने, बिजली के खंभे गिरने, बिजली गुल होने का खतरा बना रहता है। मौसम इस बिगड़े स्थिति के कारण आम लोग इसे आफत का मौसम बता रहे हैं।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 13 मई तो मौसम का मिजाज इसी प्रकार बदला रहेगा। इस दौरान रोज तेज हवा के साथ बारिश होने का अनुमान है। इस दौरान वज्रपात होने की भी संभावना भी जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार 13 मई तक दिन का अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। वहीं, न्यूनतम तापमान 21 से 23 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है। इसको लेकर विभाग ने येलो अलर्ट भी जारी किया है।

रोज बदलते तापमान, अचानक हो रही बारिश और तेज धूप का असर किसानों की फसलों पर भी पड़ रहा है। सब्जियों की फसलें इस बदलते मौसम से प्रभावित हो रही हैं। वहीं, बदले मौसम का असर बाजार पर भी पड़ रहा है। दोपहर बाद तेज हवा के साथ हो रही बारिश के कारण लोग खरीदारी करने नहीं निकल रहे हैं। शुक्रवार को दोपहर बाद तेज हवा चलने के कारण चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न स्थानों में घरों के छप्पर उड़ गए। पेड़ गिरे व पेड़ों की डालियां टूटी।

Share This Article