नीमडीह में पुलिस का जनसमस्या समाधान एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Manbhum Updates
1 Min Read

नीमडीह में पुलिस का जनसमस्या समाधान एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

नीमडीह, 07 मई : सरायकेला – खरसावां जिला अंतर्गत नीमडीह थाना क्षेत्र के बाड़ेदा पंचायत सभागार में गुरुवार को जनसमस्या समाधान एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सरायकेला – खरसावां जिला पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी के निर्देशानुसार आयोजित कार्यक्रम में पंचायत के मुखिया वरुण सिंह सहित पंचायत प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। इस दौरान ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं को सुनकर उनके समाधान के लिए आवश्यक पहल की गई।
साथ ही उपस्थित लोगों को साइबर अपराध से बचाव, ट्रैफिक नियमों के पालन, डायन प्रथा जैसी कुरीतियों एवं बच्चा चोरी संबंधी अफवाहों से सतर्क रहने के प्रति जागरूक किया गया। मौके पर थाना प्रभारी संतन कुमार तिवारी समेत अन्य पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने तथा किसी भी संदिग्ध सूचना की तुरंत पुलिस को जानकारी देने की अपील की। कार्यक्रम में सामाजिक सौहार्द एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने पर भी विशेष बल दिया गया।

Share This Article