इंटरमीडिएट विज्ञान में इंटर कॉलेज तिरूलडीह का अनुपम लाहा बना जिला टॉपर

MANBHUM UPDATES
2 Min Read

चांडिल, 06 मई : झारखंड अधिविद्य परिषद की ओर से आयोजित इंटरमीडिएट विज्ञान की परीक्षा का परिणाम चांडिल अनुमंडल क्षेत्र में बेहतर रहा। सरायकेला-खरसावां जिला टॉप टेन की सूची में चांडिल अनुमंडल के कुल पांच परीक्षार्थी शामिल है, जिसमें जिला टॉपर भी शामिल है। चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के ईचागढ़ प्रखंड अंतर्गत जारगोडीह स्थित इंटर कॉलेज तिरुलडीह का छात्र अनुपम लाहा 459 अंक हासिल कर जिले का टॉपर बना है। कुकडू प्रखंड के ईचाडीह निवासी प्रणब चंद्र लाहा और अर्चना लाहा का पुत्र अनुपम लाहा जिला टॉपर बनकर कॉलेज के साथ पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

वहीं, विक्रमादित्य प्लस टू उच्च विद्यालय, ईचागढ़ ने भी इंटरमीडिएट विज्ञान की परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन किया है। इस विद्यालय के दो छात्राओं ने संतोषजनक परिणाम हासिल किया है। विद्यालय की छात्रा कुमारी सीमा ने 449 अंक हासिल कर जिले में चौथा स्थान प्राप्त कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इसके साथ ही कुमारी अंजली ने 448 अंक प्राप्त कर जिले में पांचवां स्थाल हासिल किया है।

इसके साथ ही एसएस प्लस टू उच्च विद्यालय चांडिल की छात्रा गायित्री महतो ने 447 अंक प्राप्त कर जिला टॉप टेन की सूची में छठा स्थान सुरक्षित कर लिया है। इसी कॉलेज की छात्रा दीपाली महतो विज्ञान विषय में कुल 445 अंक प्राप्त कर जिले में आठवां स्थान हासिल किया है। कुशपुतुल निवासी धनंजय महतो की पुत्री की इस उपलब्धि पर समूचा क्षेत्र गौरव महसूस कर रहा है।

Share This Article