कुकड़ू के JBAV विद्यालय की छात्राओं के रिजल्ट से शिक्षक और अभिभावक गदगद

MANBHUM UPDATES
1 Min Read

कुकड़ू, 23 अप्रैल : झारखंड अधिविद् परिषद् (JAC) द्वारा घोषित मैट्रिक परीक्षा परिणाम में सरायकेला-खरसावां जिले के कुकड़ू स्थित झारखंड आवासीय विद्यालय (JBAV) की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नई मिसाल पेश की है। विद्यालय की छात्राओं ने अच्छे अंक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

विद्यालय की छात्राएं सोनामनी महतो, रीता महतो, लक्ष्मी मुंडा, पूजा महतो, अमृता महतो, जुली महतो, आभा रानी महतो, लक्ष्मी महतो, सुमन महतो तथा ऊर्मिला महतो ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर टॉप 10 में अपनी जगह बनाई है। इस उपलब्धि से स्कूल परिसर में खुशी का माहौल है।

छात्राओं की इस सफलता पर अभिभावकों और शिक्षकों ने गर्व जताते हुए इसे उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम बताया।

इस शानदार प्रदर्शन ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि ग्रामीण परिवेश की बेटियां भी प्रतिभा और अवसर मिलने पर किसी से पीछे नहीं हैं। उनकी यह सफलता अन्य छात्राओं के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी।

Share This Article