
सरायकेला, 21 अप्रैल : नगर पंचायत के सीमित फंड और दायरे के बावजूद अगर नेतृत्व दूरदर्शी हो, तो विकास की राह खुद बनती है। कुछ ऐसा ही संदेश सरायकेला नगर पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने अपनी पहली ही बैठक में दे दिया।
सोमवार को नगर पंचायत की पहली बैठक अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी की अध्यक्षता में शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। बैठक में सभी निर्वाचित पार्षदों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली, जहां शहर के समग्र विकास को लेकर गंभीर और सकारात्मक चर्चा हुई।
बैठक की खास बात यह रही कि केवल समस्याओं पर चर्चा नहीं हुई, बल्कि उनके समाधान के लिए ठोस ब्लूप्रिंट तैयार करने और उसे जमीन पर उतारने की स्पष्ट रणनीति भी बनाई गई। अध्यक्ष मनोज चौधरी ने साफ कहा कि नगर क्षेत्र में पानी और बिजली की समस्या सबसे बड़ी चुनौती है, और इसे प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाएगा। इसके लिए जल्द ही प्रस्ताव तैयार कर सरकार को भेजने का निर्णय लिया गया है।
जनहित को ध्यान में रखते हुए टाउन हॉल, सामुदायिक भवन और विवाह भवन के किराये में कटौती का प्रस्ताव भी पारित किया गया, जिससे आम लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। साथ ही नगर पंचायत के कार्यों को गति देने के लिए आवश्यक मशीनों की खरीद की दिशा में भी पहल की गई है।
अध्यक्ष की सोच केवल वर्तमान समस्याओं तक सीमित नहीं दिखी, बल्कि उन्होंने भविष्य की जरूरतों को भी ध्यान में रखा। अतिक्रमण पर सख्ती से रोक लगाने, प्रधानमंत्री आवास एवं अबुआ आवास योजना के तहत पारदर्शी तरीके से लाभुकों का चयन करने और अगले तीन महीनों में कम से कम 100 जरूरतमंदों को योजना का लाभ देने का लक्ष्य तय किया गया।
अध्यक्ष मनोज चौधरी ने और एक महत्वपूर्ण पहल के तहत सरायकेला से राजधानी रांची और लौहनगरी जमशेदपुर के लिए बस सेवा शुरू करने का प्रस्ताव रखा, जिससे बैठक में मौजूद सभी जनप्रतिनिधि और अधिकारी स्तब्ध रह गया। मनोज चौधरी की यह दूरदर्शी सोच ऐसा ही हुआ कि बैठक नगर की लेकिन सोच राज्य और केंद्र सरकार की तरह।
उन्होंने कहा कि यदि इस योजना का संचालन होता है तो खासकर उन लोगों के लिए राहत भरा होगा, जिन्हें शाम के समय आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है।
अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने यह भी सुनिश्चित करने की बात कही कि नगर पंचायत कर्मियों को अनावश्यक चुनावी कार्यों से मुक्त रखा जाए, ताकि वे पूरी तरह विकास कार्यों पर ध्यान केंद्रित कर सकें।
बैठक में सभी पार्षदों ने नगर को आदर्श नगर बनाने की दिशा में अपनी प्रतिबद्धता जताई। सीमित संसाधनों के बावजूद व्यापक सोच और ठोस योजना के साथ सरायकेला नगर पंचायत ने यह स्पष्ट संकेत दे दिया है कि आने वाले समय में नगर के विकास की तस्वीर बदलने वाली है।
चांडिल -कांड्रा मार्ग मरम्मत में बरती गई अनियमिता? संवेदक पर उठे सवाल! ग्रामीणों ने विधायक, सांसद, JMM, BJP, AJSU को लपेटा
MANBHUM UPDATES को Youtube, Facebook, Instagram पर Follow करें।
हर छोटी बड़ी ख़बरों के लिए www.manbhumupdates.com पर Visit करें



